अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन अमरीका के आगामी मध्यावधि चुनावों को प्रभावित करना चाहता है. यह बात उन्होंने न्यूयॉर्क में सं युक्त राष्ट्र सु रक्षा परिषद की एक बैठक में दुनिया के कई बड़े नेताओं के सामने कही. ट्रंप ने कहा, "वो नहीं चाहते कि मैं जीतूं क्योंकि मैं पहला अम रीकी राष्ट्रपति हूं जिस ने उन्हें व्यापार के मुद्दे पर चुनौती दी है." हालांकि, ट्रंप ने अपने आरोपों को पुष्ट करने के लिए कोई सबूत नहीं दिया. अ मरीका और चीन के बीच व्यापा र शुल्क को लेकर विवाद तब से चल रहा है जब से डोनल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति का कार्यभार संभाला है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक परमाणु, रायायनिक और जैविक हथियारों पर रोक लगाने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए आयोजित की गई थी लेकिन ट्रंप ने इस मौके पर चीन को निशाना बना लिया. उन्होंने कहा, "ये दुख की बात है कि चीन नवंबर में होने वाले हमारे आगामी चुनाव में मेरे ख़िलाफ़ दख़ल देने की कोशिश कर रहा है.'' ट्रंप ने कहा, "वह नहीं चाहते कि मैं जी तूं, वो नहीं चाहते कि हम जीतें क्योंकि मैं ऐसा पहला राष्ट्र...